वन्य जीव अपराध की रोकथाम के लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिया गया प्रशिक्षण

कोरबा 27 सितंबर। वन्य जीव अपराध के रोकथाम एवं अन्य विषयों को लेकर वन विभाग द्वारा बिलासपुर वृत्त कार्यालय में 26 एवं 27 सितंबर को दो दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।
जिसमें वृत्त के सभी डीएफओ, एसडीओ, रेंजरों के अलावा वन मंडल कटघोरा के मैदानी अमला विशेष रूप से शामिल हुए। प्रशिक्षण सीसीएफ वाईल्ड लाईफ श्रीमती प्रियंका पांडेय, (आईएफएस) तथा अन्य अधिकारियों द्वारा दिया गया अधिकारियों ने वन्य जीव अपराध की रोकथाम पर विशेष बल दिया।
