सीतामणी से उरगा भारतमाला चौक समेत कोरबा की तीन सड़क परियोजनाओं के लिए 50 करोड़ रुपये उपलब्ध कराएगा एस.ई.सी.एल

कोरबा 25 सितंबर 2026. साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) ने कोरबा में तीन सड़क मार्गों के निर्माण एवं चौड़ीकरण के लिए राज्य शासन को जमा आधार पर 50 करोड़ रुपये उपलब्ध कराने के प्रस्ताव पर प्रशासनिक सहमति दी है।

इन मार्गों में सीतामणी से उरगा होते हुए भारतमाला चौक तक, मेन बैरियर से ट्रायजंक्शन (राजा होटल) तक तथा रेलवे क्रॉसिंग से गौमाता चौक तक के मार्ग शामिल हैं।

एसईसीएल कोरबा क्षेत्र के महाप्रबंधक ने कलेक्टर कोरबा श्री कुणाल दुदावत को भेजे पत्र में बताया है कि प्रस्ताव पर एसईसीएल की कार्यात्मक निदेशक समिति की बैठक में प्रशासनिक सहमति दी गई।

Spread the word