तेज रफ्तार ट्रेलर ने लिया बाइक सवार युवक को चपेट में, मौत

कोरबा, 21 अक्टूबर। कटघोरा-अंबिकापुर राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-130 पर पोड़ी उपरोड़ा के लालघाट के पास आज सुबह लगभग 10.30 आस पास एक दर्दनाक सडक हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार अंबिकापुर की ओर से आ रहे ट्रेलर क्रमांक सीजी-04-क्यूएक्स 9077 ने बाइक सवार युवक को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान आमाखोखरा निवासी शिव कुमार के रूप में की गई है। बताया जाता है कि वह अपने बड़े भाई के साथ एक मोटर साईकल को टोचन कर कटघोरा की ओर आ रहा था। इसी दौरान लालघाट के पास टोचन से जुड़ी गाड़ी का संपर्क अचानक टूट गया। तभी पीछे आ रहे ट्रेलर की चपेट में बाइक सवार छोटा भाई आ गया। युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद ट्रेलर चालक अपनी वाहन छोडकर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही कटघोरा पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के कारणों और पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

नेशनल हाईवे पर घटित एक अन्य दुर्घटना में मोरगा करैहापारा के पास अज्ञात कार चालक ने एक व्यक्ति को ठोकर मार दिया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए चीरघर भिजवा दिया। मृतक की पहचान की कोशिश की जा रही है।

Spread the word