गौ वंश संरक्षण महा हस्ताक्षर अभियान की हुई शुरुआत

बालोद। गौ वंश संरक्षण महा हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की गई। जिला मुख्यालय बालोद शहर के हृदय स्थल कचहरी चौक में जिलाध्यक्ष विजय पारख के नेतृत्व में जिला महासचिव बालमुकुंद अग्रवाल अधिवक्ता, बालोद शहर संगठन के शिवसेना नेता जयप्रकाश चंद्राकर, जिला संगठन प्रभारी बालाराम साहू, जिला पदाधिकारी ललित कुमार रावत , कामगार सेना जिलाध्यक्ष चेतन साहू, हेमंत शर्मा, रोशन ढीमर ने की। शिवसेना नेता ललित कुमार रावत जयप्रकाश चंद्राकर बालाराम साहू हेमंत शर्मा ने इस दौरान आम नागरिकों को शिवसेना पार्टी संगठन की सदस्यता भी दिलाई।

बालाराम साहू एवं हेमंत शर्मा ने कहा कि जिलाध्यक्ष विजय पारख के सुदृढ़ नेतृत्व में शिवसेना पार्टी संगठन आम जनहित के मुद्दों पर बड़ी गंभीरता से काम कर रही है। इससे जिला प्रशासन के साथ आम जनता ,जनप्रतिनिधियो में शिवसेना को लेकर सकारात्मक उत्सुकता बढ़ी है।

Spread the word