पसान रेंज में सक्रिय हैं लकड़ी तस्कर, नीलगिरी का प्लांटेशन काटकर ले गए पड़ोसी जिला

कोरबी। कटघोरा वनमंडल के अंतर्गत आने वाले पसान क्षेत्र के ग्राम कोटमर्रा कंपार्टमेंट नंबर पी- 188 में नीलगिरी का प्लांटेशन किया गया है। इस प्लांटेशन में करीब डेढ़ सौ से 200 हरे-भरे वृक्षों की कटाई करने के साथ ही अवैध परिवहन कर ले जाया जा रहा है। गौरेला पेंड्रा मरवाही के लकड़ी तस्कर इस कार्य को अंजाम दे रहे हैं।

ग्रामीणों के द्वारा लकड़ी की तस्करी में लगे वाहन को पकड़ कर रेंजर आर एन ददावत को सूचना दी गई जो मौके पर तो पहुंचे लेकिन आरोप है कि लेन-देन कर लकड़ी से भरी वाहन को छोड़ दिया गया।
वन प्रबंधन समिति के अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद ने बताया कि ग्रामीणों के विरोध को दरकिनार करते हुए वन विभाग के द्वारा लकड़ी तस्करों को सहयोग दिया जा रहा है। इनके कारण लकड़ी तस्करों का मनोबल बढ़ा हुआ है और वह जंगल में प्रवेश कर इमारती महत्व के हरे-भरे वृक्षों को काटकर तस्करी कर रहे हैं। ग्रामीणों की मांग है कि लकड़ी तस्करों के अवैध कार्यों पर रोक लगाई जाय।

Spread the word