महाराज अग्रसेन जयंती खेल महाकुम्भ में हुईं पांच प्रतियोगिताएं

कोरबा 28 सितंबर। अग्रवाल सभा द्वारा समाज के महाराज अग्रसेन जयंती के खेल महाकुम्भ में अयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में आज शारीरिक एवं मानसिक विकास, संतुलन क्षमता तथा एकाग्रता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘प्रतियोगिता संतुलन संग चुनौती’ का अयोजन किया गया इसके साथ ही चॉकलेट रेस के दौरान बच्चों ने निर्धारित नियमों का पालन करते हुए उत्साहपूर्वक अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता स्थल पर बच्चों के साथ उनके अभिभावकों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। इसके बाद बच्चों के लिए ‘नन्हे सिपाही’ गुंडलिया दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में नन्हे प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह, उमंग एवं जोश के साथ हिस्सा लिया।

गुंडलिया दौड़ के दौरान बच्चों ने अपनी फुर्ती, गति, संतुलन एवं एकाग्रता का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता स्थल पर बच्चों के उत्साह को देखकर अभिभावकों एवं उपस्थित दर्शकों ने भी उनका उत्साहवर्धन किया। नन्हे प्रतिभागियों के लिए यह प्रतियोगिता मनोरंजन के साथ-साथ आत्मविश्वास एवं खेल भावना विकसित करने का माध्यम बनी। नन्हे बच्चों के लिए ‘नन्हे मुसाफिर’ तीन चक्का साइकिल रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में नन्हे प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह एवं उमंग के साथ हिस्सा लिया।नन्हे मुसाफिर प्रतियोगिता के दौरान बच्चों ने अपनी गति, संतुलन, फुर्ती एवं आत्मविश्वास का प्रदर्शन किया। नन्हे प्रतिभागियों को साइकिल चलाते देखकर उपस्थित अभिभावकों एवं दर्शकों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। ‘फुल हाउजी धमाल गेम’ का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में अग्रजनों ने बढ़-चढकर हिस्सा लिया और पूरे उत्साह एवं उमंग के साथ खेल का आनंद उठाया। हाउजी के दौरान प्रतिभागियों में जीत को लेकर रोमांच बना रहा और प्रत्येक नंबर के साथ उत्सुकता बढ़ती गई। उक्त प्रतियोगिता श्री अग्रसेन नवयुवक मंच के द्वारा सोमवार को अग्रवाल महिला मंडल के द्वारा बाती के रूप अनेक व आओ सखी चुगली करें प्रतियोगिता अयोजित होगी सभी प्रतियोगिता श्री अग्रसेन भवन में अयोजित कि जायेगी ।

Spread the word