पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पीए रहे केके चंद्रवंशी के घर पर ई डी ने मारा छापा

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पीए रहे केके चंद्रवंशी के पुरानी भिलाई स्थित आवास पर मंगलवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने छापेमारी की है। तड़के सुबह दो गाड़ियों में ईडी के अधिकारी उनके घर पहुंचे, जिसके बाद घर के अंदर जांच शुरू की गई।
करीब 8 अधिकारियों की टीम पहुंची
मिली जानकारी के मुताबिक ईडी के करीब 8 अधिकारी दो वाहनों से पुरानी भिलाई स्थित केके चंद्रवंशी के निवास पहुंचे। टीम के पहुंचते ही घर के अंदर दस्तावेजों और अन्य रिकॉर्ड की जांच शुरू कर दी गई।
कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए जवानों की तैनाती भी की गई है। फिलहाल ईडी की टीम मौके पर मौजूद है और जांच जारी है।
किस मामले में हुई कार्रवाई?
ईडी की इस कार्रवाई को लेकर अभी तक आधिकारिक तौर पर यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि छापेमारी किस मामले या जांच से जुड़ी है। जांच टीम घर में मौजूद दस्तावेजों और अन्य रिकॉर्ड को खंगाल रही है।ईडी की कार्रवाई की खबर सामने आने के बाद प्रदेश का राजनीतिक माहौल गर्म होने की संभावना है। हालांकि, छापेमारी के पीछे की वजह और जांच में सामने आए तथ्यों को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।
जांच पूरी होने के बाद सामने आ सकती है तस्वीर
फिलहाल ईडी की टीम केके चंद्रवंशी के आवास पर जांच कर रही है। कार्रवाई के दौरान क्या दस्तावेज या अन्य सामग्री मिली है, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
ईडी की ओर से आधिकारिक जानकारी जारी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि कार्रवाई किस मामले से संबंधित है और जांच का आगे का स्वरूप क्या होगा?
