सेम्हरा में लोनर हाथी की दस्तक, वन विभाग ने ग्रामीणों को किया सतर्क

कोरबा 28 सितंबर। वन मंडल कटघोरा के जलके सर्किल अंतर्गत ग्राम तनेरा में क्रेसर के समीप विचरणरत लोनर हाथी बीती रात रामकुमार रजक नामक ग्रामीण के खेतों को रौंदते हुए सेमहरा जंगल पहुंच गया। लोनर हाथी के सेमहरा क्षेत्र में पहुंचने की सूचना मिलते ही वन विभाग का अमला मौके पर पहुंचकर लोनर की निगरानी में जुट गया है।
लोनर की मौजूदगी वाले सेमहरा व आसपास के गांव में मुनादी कराकर ग्रामीणों को सतर्क रने का अभियान शुरू कर दिया गया है। ग्रामीणों को लोनर हाथी के क्षेत्र में आने और जंगल में घुमने की जानकारी देते हुए जंगल में ना जाने तथा उसे दूरी बनाए रखने की सलाह दी जा रही है।
