डॉ. मुखर्जी का भाजपा जवाली मंडल ने मनाया बलिदान दिवस

कोरबा 24 जून। भारतीय जनता पार्टी मंडल जवाली द्वारा भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी विचारक एवं महान शिक्षाविद् डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

भाजपा मंडल जवाली में आयोजित कार्यक्रम में मंडल के पदाधिकारी, शक्ति केंद्र प्रभारी, बूथ अध्यक्ष, वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने सहभागिता करते हुए डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।मुख्य रूप से उपस्थित भाजपा मंडल प्रभारी चुलेश्वर राठौर ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन, उनके राष्ट्र निर्माण में योगदान तथा देश की एकता एवं अखंडता के लिए दिए गए उनके सर्वोच्च बलिदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए एक देश, एक विधान और एक निशान के सिद्धांत को लेकर संघर्ष किया तथा राष्ट्र की एकता के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनका जीवन प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं और उनके आदर्शों पर चलकर ही सशक्त, समृद्ध एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का संकल्प साकार किया जा सकता है। सभी कार्यकर्ताओं ने उनके बताए मार्ग पर चलने तथा संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।इस अवसर पर मंडल के सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया कि प्रत्येक बूथ पर भी बलिदान दिवस के कार्यक्रम आयोजित कर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों को जन-जन तक पहुँचाया जाए तथा राष्ट्रहित को सर्वोच्च मानकर सेवा, संगठन और समर्पण की भावना के साथ कार्य किया जाए।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान एवं भारत माता के जयघोष के साथ हुआ। उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और विकास के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प दोहराया। इस अवसर पर श्रवण तंवर मंडल अध्यक्ष महेंद्र यादव मंडल महामंत्री वीरेंद्र नामदेव मंडल महामंत्री श्रीमती लीला राजवाड़े श्रीमती दिव्या चौहान श्रीमती कमलेश कंवर हरीश कश्यप राजकुमार कश्यप मनोज कुर्रे मनोज यादव हर्ष कुमार श्याम सुंदर पटेल ईश्वर बघेल व कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Spread the word