राशन दुकानों को पर्याप्त स्टॉक मुहैया कराए सरकार – विजय पारख

डाटा में तीन माह करने को लेकिन वितरण सिर्फ एक माह का”
बालोद – शासकीय राशन दुकानों को केंद्र सरकार द्वारा अप्रैल में तीन माह के राशन वितरण किए जाने का आदेश मिला है लेकिन राज्य में शासन प्रशासन द्वारा राशन दुकानों को पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध ना कराने से उपभोक्ताओं को अप्रैल माह का ही राशन देकर विदा किया जा रहा है। शिवसेना नेता विजय पारख ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री मोदीजी द्वारा आम जनता को भीषण गर्मी से परेशानी मुक्त करने तीन माह का एकमुश्त राशन दिया जाना अभिनंदनीय है। तब राज्य सरकार को चाहिए इस पर गंभीरता से अमल कर आम जनता को राहत प्रदान करें।
