कोरबा, छत्तीसगढ़: आर पी नगर निवासी रिटायर्ड एसईसीएल कर्मी कोरबा निवासी श्री कामता प्रसाद सिंह (80) का सोमवार 24 नवंबर 2025 को निधन हो गया। श्री कामता प्रसाद सिंह अपने सामाजिक ,सेवाभावी और सरल स्वभाव के लिए क्षेत्र में जाने जाते थे। उनके निधन से परिवार, मित्रगण और परिचितों में शोक की लहर है।
उनकी अंतिम यात्रा 25 नवंबर (मंगलवार) को प्रातः 11 बजे, निवास स्थान: प्लॉट नंबर 790, आर.पी. नगर दशहरा मैदान के सामने से मुक्तिधाम, पोड़ीबहार के लिए निकली, जहां उनका अंतिम संस्कार सम्पन्न हुआ। इस मौके पर बड़ी संख्या में नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।


Spread the word