पुराना बस स्टैंड में धूमधाम से मनाया गया विजयादशमी का पर्व, जय श्रीराम के जयघोष के साथ हुआ रावण दहन

कोरबा, 21 अक्टूबर। औद्योगिक नगरी कोरबा में बुराई पर अच्छाई की जीत का पावन पर्व विजयादशमी अत्यंत उत्साह, उमंग और श्रद्धा के साथ मनाया गया। मुख्य आयोजन पुराने बस स्टैंड मैदान में संपन्न हुआ, जहाँ खड़े दशानन (रावण) के विशालकाय पुतले को अग्नि के हवाले करते ही वह धू-धू कर जल उठा।

रावण दहन के इस भव्य एवं विहंगम दृश्य को देखने के लिए शहरवासियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पुतला दहन होते ही पूरा मैदान ‘जय श्रीराम’ के गगनभेदी जयघोषों से गुंजायमान हो उठा। रावण के दहन के साथ ही आकाश सतरंगी आतिशबाजी से जगमगा उठा, जिसने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस रोमांचक और ऐतिहासिक क्षण को लोगों ने उत्साहपूर्वक अपने मोबाइल कैमरों में कैद किया। पर्व को लेकर बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी में अद्भुत उत्साह और उल्लास देखा गया।

Spread the word