वरिष्ठ अधिवक्ता राधेश्याम अग्रवाल नहीं रहे.

कोरबा !  कोरबा अंचल के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं जिला अधिवक्ता संघ कोरबा के संस्थापक सदस्यों में से एक राधेश्याम अग्रवाल का सोमवार 24 नवंबर को निधन हो गया। उनके निधन की खबर से परिजन, मित्र, रिश्तेदार, अधिवक्ताओ, अग्रवाल समाज सहित अंचल में शोक व्याप्त हो गया हैं।
उनका अंतिम संस्कार 25 नवंबर को मोतीसागर पर मुक्तिधाम में शोकपूर्ण वातावरण में किया गया।

Spread the word