दूसरे चौराहों पर भी जल्द किया जाएगा शुरू

कोरबा 30 जून। नगर के व्यस्ततम चौराहों में शामिल हो चुके सुभाष चौक पर अब यातायात संकेत सूचक (ट्रैफिक सिग्नल) सूर्य हो चुका हैं। इसके साथ ही चौक पर व्यवस्थित रूप से वाहनों के आवाजाही करने से यातायात व्यवस्था सुधर गई है। कोरबा अंचल के दूसरे चौराहों पर भी जल्द यातायात संकेत सूचक (ट्रैफिक सिग्नल) शुरू होंगे।

कोरबा शहर में बेहतर यातायात व्यवस्था के लिए नगर निगम द्वारा प्रमुख चौक-चौराहों पर यातायात संकेत सूचक (ट्रैफिक सिग्नल) लगाए गए थे, लेकिन शुरू मात्र सीएसईबी चौक व टी.पी. नगर चौक के संकेत सूचक (सिग्नल) हो रहे थे। कई साल बाद भी अन्य सभी चौराहों पर शो-पीस बनकर रह गए। जबकि सुभाष चौक सहित अन्य कई चौराहों पर इस दौरान यातायात का दबाव कई गुना बढ़ गया। यातायात संकेत सूचक (ट्रैफिक सिग्नल) शुरू नहीं होने से चौराहों पर वाहनों की टक्कर आए दिन होती है।

कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने इसको संज्ञान में लेते हुए यातायात पुलिस को जरूरी चौक-चौराहों पर यातायात संकेत सूचक (ट्रैफिक सिग्नल) शुरू कराने निर्देश दिया। जिसके बाद सुभाष चौक पर लगे यातायात संकेत सूचक (ट्रैफिक सिग्नल) को शुरू कराया गया। यातायात संकेत सूचक स्वचालित तरीके से ऑपरेट होने से अब सभी दिशाओं में ग्रीन व रेड लाइट जलते ही वाहन बारी-बारी आवाजाही कर रहे हैं। जिससे सभी दिशाओं में वाहनों के आगे निकलने की होड़ नहीं रही और यातायात व्यवस्था में सुधार हुआ है।

ट्रैफिक टीआई निरीक्षक तेजकुमार यादव के अनुसार शहर में सुभाष चौक पर यातायात संकेत सूचक (ट्रैफिक सिग्नल) स्वचालित रूप से चलने लगा है। दूसरे चौक-चौराहों पर यातायात के दबाव के आधार पर यातायात संकेत सूचक (ट्रैफिक सिग्नल) ऑपरेट होगा।

Spread the word