रामपुर पहुंचा दंतैल, वन विभाग ने बढ़ाई निगरानी

कोरबा 20 सितंबर। वनमण्डल कोरबा के करतला रेंज में बीती रात को एक दंतैल हाथी की दस्तक हो गई। छाल रेंज से अचानक रामपुर पहुंचे दंतैल को लेकर वन विभाग का अमला सतर्क हो गया है। उसकी निगरानी बढ़ाने के साथ रामपुर व आसपास के गांवों में मुनादी कराकर ग्रामीणों को सावधानी बरतने को कहा जा रहा है।

रेंज में 15 हाथी पहले से मौजूद है। दंतैल के आ जाने से हाथियों की संख्या बढकर 16 हो गयी है। लबैद में मौजूद 15 हाथियों के दल ने बीती रात खेतों में पहुंचकर 4 ग्रामीणों के धान की फसल को नुकसान पहुंचाया है। हाथियों का यह दल अब तक चिकनीपाली पहाड़ पर घुम रहा था। जिले के शनिवार को पहाड़ से नीचे उतरा और लबैद गांव में पहुंचकर धान की फसल को रौंदने के साथ तहस-नहस कर दिया। हाथियों का उत्पात दुसरे दिन भी जारी रहा। हाथियों द्वारा लगातार फसल को नुकसान पहुंचाया जाने से ग्रामीण परेशान है। उधर कटघोरा वन मण्डल के पसान रेंज अंतर्गत बनिया सर्किल में 33 हाथी सक्रिय है। हाथियों का यह दल गाड़ागोड़ा के आसपास विचरण कर रहा है।

वन कर्मियों एवं हाथी मित्र दल ने इसकी जानकारी ग्रामीणों को देते हुए सावधानी बरतने की सलाह दी है, जबकि लोनर हाथी पचराबीट के कोदवारी जंगल पहुंच गया है। लोनर कुछ दिन शांत रहने के बाद अचानक बौराता है और गांव आबादी वाले क्षेत्र में पहुंचकर ग्रामीणों के घर को निशाना बनाते हुए ध्वंसत कर देता है। वहीं एक अन्य लोनर हाथी ग्राम हरमोड़ में सडक किनारे पहुंच गया था, जिससे कुछ देर के लिए यहां आवागमन थम गयी थी।

Spread the word