दो दिवसीय मोबाइल रिपेयरिंग इंडस्ट्री सम्मेलन में शामिल होंगे विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमनसिंह

दो दिवसीय आयोजन में देश-विदेश के विशेषज्ञ एवं कंपनियाँ होंगी शामिल

रायपुर (लोकमाया) । मोबाइल रिपेयरिंग इंडस्ट्री को समर्पित दो दिवसीय सम्मेलन एवं कार्यशाला 21 एवं 22 जून को एक निजी होटल में आयोजित किया गया है। आयोजन के दूसरे दिन 22 जून को विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे। मोबियालाइव द्वारा रवि भवन व्यापारी संघ के विशेष सहयोग से आयोजित सम्मेलन पूर्व में दिल्ली, हैदराबाद एवं कोच्चि जैसे महानगरों में सफलतापूर्वक संपन्न हो चुका है। पहली बार रायपुर में आयोजित हो रहा है। सम्मेलन का उद्देश्य युवाओं को मोबाइल टेक्नोलॉजी की नवीनतम तकनीकों और व्यवसायिक अवसरों से जोड़ना है। यह कार्यक्रम न केवल तकनीकी ज्ञान देने का मंच है, बल्कि इसमें देश-विदेश से आई जानी-मानी कंपनियाँ, प्रशिक्षित प्रशिक्षक और तकनीकी विशेषज्ञ अपने अनुभव साझा करेंगे।

विशेष सत्र में मोबाइल रिपेयरिंग क्षेत्र के व्यवसायियों एवं तकनीकी दक्षता रखने वाले विशेषज्ञों के बीच लाइव रिपेयरिंग प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी, जिनमें वैश्विक ब्रांड्स के नवीनतम मॉडल्स पर आईसी, सीपीयू प्रोसेसर बदलने एवं मरम्मत करने जैसी बारीक तकनीकों का प्रदर्शन होगा।

सम्मेलन में छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड, आंध्रप्रदेश सहित अन्य राज्यों से 5 4,000 से 6,000 तकनीकी युवाओं की भागीदारी संभावित है। छत्तीसगढ़ में लगभग ई 20,000 से अधिक युवा इस क्षेत्र से जुड़कर सफल स्वरोजगार कर रहे हैं, और यह आयोजन उनके लिए नई तकनीकी दिशाओं के द्वार खोलने वाला सिद्ध होगा। इस अवसर के पर कैट राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन अमर ने पारवानी सहित मोबियालाइव टीम से जय गनानवानी, परविंदर सिंह, संदीप सोनी, में हिमांशु वर्मा एवं तजिंदर उपस्थित रहे।

Spread the word