रायपुर के हिस्ट्रीशीटर तोमर भाइयों पर पुलिस ने कसा शिकंजा: घर से 37 लाख नगद, जमीनों के कागजात, अवैध हथियार, कारतूस, 70 तोला सोना, लग्जरी गाड़ियां जब्त

रायपुर के हिस्ट्रीशीटर तोमर भाइयों पर पुलिस ने कसा शिकंजा: घर से 37 लाख नगद, जमीनों के कागजात, अवैध हथियार, कारतूस, 70 तोला सोना, लग्जरी गाड़ियां जब्त

रायपुर। रायपुर के हिस्ट्रीशीटर तोमर बंधुओं ने अवैध धंघों और वसूली के बूते इतनी काली कमाई जमा कर रखी है और उसके बूते इतना विशाल कोठीनुमा मकान बनाया है कि सर्चिंग में जुटे दर्जनों पुलिसकर्मियों को पूरे मकान की तलाशी में 14 घंटे लग गए। मंगलवार की रात से शुरू हुआ तलाशी अभियान बुधवार की सुबह खत्म हुआ।

रातभर पुलिस की टीम रोटेशन में कार्रवाई करती रही। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, तोमर बंधुओं के घर से हथियार, प्रॉपर्टी से संबंधित बेशुमार दस्तावेज बरामद हुए हैं। इनके अलावा भी कई अन्य आपत्तिजनक सामग्रियां बरामद हुई हैं।

उधर कई राजनीतिज्ञों के घरों पर नियमित दसतक देने वाले बड़े तोमर यानी वीरेंद्र ने इसी बीच सोशल मीडिया के माध्यम से खुद का पीड़ित बताने का प्रयास किया। हिस्ट्रीशीटर रूबी तोमर उर्फ वीरेंद्र तोमर ने सोशल मीडिया में पोस्ट कर पुलिस पर घर की महिलाओं से बदतमीजी का आरोप लगाया। हालांकि पुलिस उसकी चालबाजियों से पहले ही परिचित है सो महिला पुलिस भी साथ लेकर गई थी।

उधर सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने रोहित तोमर उर्फ रूबी तोमर घर से 37 लाख नगदी के अलावा, बेहिसाब जमीन संबंधी दस्तावेज, अवैध हथियार, कारतूस, 70 तोला सोना, लग्जरी गाड़ियां और लैपटॉप, हार्ड डिस्क के अलावा परिवार के लोगों के मोबाइल भी जब्त किए हैं।

दोनों हिस्ट्रीशीटर भाइयों के मोबाइल को पुलिस ने सर्विलांस पर रखा है। फिलहाल दोनों हिस्ट्रीशीटर भाई फरार बताए जा रहे हैं। इस मामले में बुधवार की शाम रायपुर पुलिस और बड़े खुलासे कर सकती है।राजधानी रायपुर में अपनी बदमाशियों और सूदखोरी के लिए कुख्यात हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर उर्फ रूबी पर पुलिस का शिकंजा कस गया है।

पुलिस ने उसके भाठागांव स्थित आलीशान हवेली पर छापा मारा है। बाकयदा कोर्ट से सर्च वारंट लेकर पहुंची पुलिस के हाथ तोमर बंधुओं की हवेली से 37 लाख नगदी, बेहिसाब जमीन संबंधी दस्तावेज, अवैध हथियार, कारतूस, 70 तोला सोना, लग्जरी गाड़ियां और लैपटॉप, हार्ड डिस्क लगा है।

*रायपुर के हिस्ट्रीशीटर रोहित सिंह तोमर एवं वीरेन्द्र सिंह तोमर के मकान से लाखों रूपये नगदी रकम तथा सोने एवं चांदी के जेवरात सहित करोड़ों की संपत्ति जप्त*

 भाठागांव स्थित हिस्ट्रीशीटर आरोपी रोहित सिंह तोमर एवं वीरेन्द्र सिंह तोमर के मकान की ली गई तलाशी।

 तलाशी के लिए न्यायालय से प्राप्त किया गया था सर्च वारंट।

 थाना तेलीबांधा, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट, थाना पुरानी बस्ती एवं रक्षा टीम की संयुक्त टीम द्वारा ली गई तलाशी।

 मकान से नगदी रकम, सोने, चांदी के जेवरात, चार पहिया वाहन सहित करोड़ो रूपये कीमत की संपत्ति की गई जप्त।

 अवैध रूप से रिवाल्वर, पिस्टल एवं राउण्ड/कारतूस रखने पर आरोपीगण के विरूद्ध थाना पुरानी बस्ती में पृथक से की जा रहीं है आर्म्स एक्ट की कार्यवाही।

    थाना तेलीबांधा रायपुर में दर्ज प्रकरण में फरार आरोपी रोहित सिंह तोमर की लगातार पतासाजी की जा रहीं है, किंतु आरोपी का पता नहीं चलने पर प्रकरण में माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी न्यायालय रायपुर से आरोपियों के भाठागांव स्थित सांई विला मकान का सर्च वारंट प्राप्त कर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना तेलीबांधा, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट, थाना पुरानी बस्ती एवं रक्षा टीम की संयुक्त टीम द्वारा दिनांक 04.06.25 को मकान की तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान आरोपी रोहित सिंह तोमर के मकान से नगदी रकम 35,10,300/- रूपये, 734 ग्राम सोने के जेवरात, 125 ग्राम चांदी के जेवरात, बी.एम.डब्ल्यू वाहन क्रमांक सी जी 04 एल सी 1111, थार वाहन क्रमांक सी जी 04 पी ए 0017, ब्रेजा वाहन क्रमांक सी जी 04 एन एस 1917, सी.पी.यू., आई-पेड, लैपटॉप, चेक एटीएम कार्ड, डी.व्ही.आर., ईस्टॉम्प, पैसो के लेन-देन के हिसाब का रजिस्टर, जमीनों के दस्तावेज, नोट गिनने का मशीन, अवैध रूप से रखें 05 नग लोहे का तलवार, 01 नग रिवाल्वर, 01 नग पिस्टल, जिंदा राउण्ड एवं आवाजी कारतूस जप्त किया गया है।

आरोपीगण द्वारा अवैध रूप से 01 नग रिवाल्वर, 01 नग पिस्टल, जिंदा राउण्ड एवं आवाजी कारतूस रखने पर आरोपीगण के विरूद्ध थाना पुरानी बस्ती में पृथक से आर्म्स एक्ट की कार्यवाही की जा रहीं है।

प्रकरण में आरोपी रोहित सिंह तोमर फरार है, जिसकी पतासाजी कर गिरफ्तार करने के हर संभव प्रयास किये जा रहे है।

Spread the word