दुनिया का सबसे मंहगा परमाणु बम है अमेरिका के पास, केवल 9 देशों के पास है परमाणु हथियार, देखिए देशों की सूची और बमों की संख्या

नई दिल्ली। परमाणु हथियार जितने खतरनाक होते हैं उतने ही महंगे भी होते हैं। इन्हें बनाने में किसी भी देश की सरकार को लंबा-चौड़ा खर्चा करना होता है। आज के समय में सिर्फ 9 देशों के पास ही परमाणु हथियार है जिसमें भारत भी शामिल है। लेकिन आज हम आपको बताएंगे कि दुनिया का सबसे महंगा परमाणु बम किस देश के पास है।
सबसे महंगा परमाणु बम
फेडरेशन ऑफ अमेरिकन साइंटिस्ट्स की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका का बी 61-12 बम दुनिया का सबसे महंगा परमाणु बम है। इस बम की कीमत लगभग 28 मिलियन डॉलर (करीब 230 करोड़ रुपए) बताई जाती है। इसे दुनिया का सबसे महंगा और आधुनिक बम भी माना जाता है। इस बम की खासियत है की यह किसी मिसाइल से नहीं, बल्कि लड़ाकू विमान और लॉन्चिंग सिस्टम से छोड़ा जाता है।

आपको बता दें कि दुनिया के 9 देशों के पास परमाणु हथियार मौजूद हैं जिनके नाम हैं- अमेरिका, रूस, चीन, फ्रांस, यूनाइटेड किंगडम, भारत, पाकिस्तान, इजरायल और उत्तर कोरिया। इसके अलावा कुछ अन्य देश और जिनके पास पहले से परमाणु हथियार मौजूद हैं, आज भी इन हथियारों के विकास में दिन-रात लगे हुए हैं।
कितना आता है खर्च
परमाणु बम को बनाने का खर्च अलग-अलग देशों में अलग हो सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार एक बम को बनाने में लगभग 152 से 447 करोड़ रुपये तक खर्च आता है। इसकी लागत बम बनाने के डिजाइन और साथ ही इसमें लगने वाले यूरेनियम की मात्रा पर भी निर्भर करती है।
क्या होगा अगर बी 61-12 फट जाए
अगर यह बम अपनी 50 किलोटन की क्षमता के साथ फटता है तो 1.5-2 किमी तक के दायरे में सब कुछ जलकर राख हो जाएगा। लगभग 4 किमी की दूरी तक लोग बुरी तरह झुलस सकते हैं। इसके अलावा इसके सबसे भयंकर परिणाम होंगे कि जिस क्षेत्र में बम गिरेगा वहां दशकों तक पर्यावरण और पीने के पानी की हालत बहुत खराब रहेगी।
