इटली का भूतिया आइलैंड, जहां जाकर कोई वापस नहीं आ पाता! जानिए, क्या है इसका रहस्य..?

नईदिल्ली। दुनिया में कई रहस्यमयी जगहे हैं, जिनके – बारे में बेहद कम लोगों को पता होता है। इन जगहों में कई रहस्यमयी द्वीप भी शामिल हैं। कई जगहों पर आम लोगों की जाने की हिम्मत नहीं होती है, जबकि कई जगहों पर लोगों के जाने पर रोक है। इटली में एक इसी तरह का द्वीप – स्थित है, जिसके बारे में जानकर आपकी रूह – कांप जाएगी। कहा जाता है कि इस द्वीप पर जाने वाला कभी लौटकर वापस नहीं आया।

इस द्वीप पर आए दिन कई रहस्यमयी घटनाएं घटती हैं, जिनकी वजह से इसकी चर्चा होती रहती है। यह रहस्यमयी द्वीप इटली के वेनिस शहर और लिडो के बीच वेनेशियन खाड़ी में स्थित है। यहां पर जाने के लिए विशेष इजाजत की जरूरत होती है। बिना अनुमति के यहां पर कोई नहीं जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस द्वीप को भूतों का आइलैंड कहा जाता है। इसके पीछे एक बेहद हैरान करने वाली कहानी है।

प्लेग फैलने के डर से लोगों को जिंदा जला दिया

रिपोर्ट के मुताबिक, इटली में सैकड़ों साल पहले प्लेग महामारी फैली थी। इस बीमारी ने खौफनाक रूप धारण कर लिया था। उस दौरान इस महामारी का कोई इलाज नहीं था, जिसको लेकर सरकार परेशान थी। इस बीमारी के फैलने का डर इटली की सरकार को सता रहा था। इस डर से सरकार ने लगभग 1 लाख 60 हजार लोगों को इस द्वीप पर जिंदा जलवा दिया था। इसके बाद यहां पर काला बुखार नाम की बीमारी भी फैलने लगी थी।

द्वीप को शापित मानते हैं लोग

इसके बाद सरकार ने निर्णय लिया कि इन लोगों के शव भी इसी द्वीप पर दफना दिए जाएं। तब से स्थानीय लोग इस द्वीप को शापित मानते हैं। बताया जाता है कि जलाए गए लोगों की आत्माएं आज भी यहां पर भटकती हैं। कई लोगों का दावा है कि उन्होंने यहां पर आत्माओं को देखा है। इस द्वीप से अजीबो गरीब आवाजें भी सुनने का दावा किया जाता है। इस द्वीप पर होने वाली रहस्यमयी घटनाओं के चलते इटली की सरकार ने यहां पर लोगों के जाने पर रोक लगा दी है। अब यह आईलैंड दुनिया की सबसे डरावनी जगहों में शामिल है।

55 सालों से वीरान बंजर पड़ा है द्वीप

रिपोर्ट के मुताबिक, इस द्वीप पर कुल एक लाख 60 हजार शवों की राख है। इस द्वीप को साल 1968 से खाली छोड़ दिया गया है और यह 55 सालों से वीरान बंजर पड़ा है। कई लोगों ने इस द्वीप के रहस्य से पर्दा उठाने की कोशिश की, लेकिन किसी को सफलता नहीं मिली। सबसे हैरानी की बात यह है कि यहां पर जो गया, वो फिर लौटकर नहीं आया। इसकी वजह से इटली की सरकार ने किसी के भी यहां जाने पर रोक लगाकर रखा है।

Spread the word