हाथियों का दल फिर लौटा करतला रेंज

कोरबा 13 जुलाई। वन मंडल कोरबा के करतला रेंज में 9 हाथियों का दल एक बार फिर लौट आया है। इस दल ने पिछले सप्ताह अपनी मौजूदगी के दौरान तुर्री कटरा क्षेत्र में पुटु निकालने जंगल गए पीडिया निवासी एक ग्रामीण को सामना होने पर हमला कर मौत के घाट उतार दिया था। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल था । घटना के बाद हाथियों का दल दिन भर क्षेत्र में मंडाराता रहा मगर रात होने पर अपना लोकेशन बदलते हुए रायगढ़ जिले के छाल रेंज पहुंच गया था।

वहां तीन दिनों तक विचरण करने के बाद आज तडके कोरबा जिले के वन सीमा में प्रवेश किया और करतला रेंज अंतर्गत चोर भट्टी जंगल पहुंच कर डेरा डाल दिया हाथियों के दल को आज प्रातरू यहा देखे जाने पर ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी जिस पर वन अमला मौके पर पहुंचकर हाथियों की निगरानी में जुट गया है। हाथियों की मौजूदगी वाले चोर भट्टी व आसपास के गांवों में मुनादी कराकर ग्रामीणों को सर्तक किया जा रहा है।

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि हाथियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। चुकि इस दल ने रेंज में जन हानि पहुंचाया था। इसलिए विशेष सर्तकता बरती जा रही है। ग्रामीणों को हाथियों से दूरी बनाए रखने व जंगल न जाने की अपील की जा रही है। उधर कटघोरा वन मंडल के जटगा व केदई रेंज में भी बड़ी संख्या में हाथियों की सक्रियता बनी हुई जिसकी निगरानी विभाग की ओर से जारी है। ग्रामीणों को जंगल न जाने की सलाह भी दी जा रही है।

Spread the word