CBI के शिकंजे में रेलवे का सीनियर अफसर, घर पर छापेमारी में मिले ₹77 लाख कैश, 4 दिन की रिमांड पर

० छापेमारी में घर से मिले ₹77 लाख कैश और ₹14 लाख के गहने, बिल पास करने के बदले मांगी थी रिश्वत

रायपुर/भिलाई। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) भिलाई में पदस्थ सीनियर डिविजनल मैकेनिकल इंजीनियर (Sr. DME) अनमोल उके को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। उनके साथ एक बिचौलिए को भी पकड़ा गया है। 

CBI के मुताबिक, लंबित बिलों को पास करने के एवज में अधिकारी ने कथित तौर पर ₹2 लाख की रिश्वत मांगी थी। बातचीत के बाद रकम ₹1 लाख तय हुई।रिश्वत की पहली किस्त के तौर पर ₹50 हजार लेते समय CBI ने जाल बिछाकर अधिकारी और उसके बिचौलिए को पकड़ लिया।

छापे में ₹77 लाख कैश बरामद

गिरफ्तारी के तुरंत बाद CBI ने आरोपी अधिकारी के रायपुर स्थित WRS कॉलोनी रेलवे आवास और भिलाई के चरोदा स्थित ठिकानों पर छापेमारी की। शहरऔर स्थानीय मार्गदर्शिकातलाशी के दौरान करीब ₹77 लाख नकद और ₹14 लाख कीमत के आभूषण बरामद होने की बात सामने आई है। इसके अलावा CBI ने कई संदिग्ध दस्तावेज और मामले से जुड़े आधिकारिक रिकॉर्ड भी खंगाले।

IRSME अधिकारी हैं अनमोल उके

गिरफ्तार अधिकारी अनमोल उके भारतीय रेल यांत्रिक इंजीनियरिंग सेवा (IRSME) के अधिकारी हैं और SECR भिलाई में सीनियर डीएमई के पद पर तैनात थे।

4 दिन की CBI रिमांड

14 अगस्त को औपचारिक गिरफ्तारी के बाद आरोपी अधिकारी और उसके सहयोगी को CBI की विशेष अदालत में पेश किया गया, जहां से दोनों को 4 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।CBI अब रिश्वतखोरी के इस मामले में बरामद नकदी, दस्तावेजों और अन्य संपत्तियों के स्रोत की जांच कर रही है।

Spread the word