सकारात्मक बदलावः 244 बंदिया ने हिस्सा लिया गायत्री यज्ञ में

कोरबा 26 सितंबर। जिला जेल कोरबा में निरुद्ध बंदियों में सकारात्मक बदलाव लाने और उनके चिंतन, चरित्र तथा व्यवहार में उत्कृष्टता लाने के उद्देश्य से 05 कुण्डीय गायत्री यज्ञ का सफल आयोजन किया गया। यह धार्मिक व आध्यात्मिक कार्यक्रम अखिल विश्व गायत्री परिवार कोरबा के सहयोग से संपन्न हुआ।
आयोजन का मुख्य उद्देश्य लोकशिक्षण के माध्यम से बंदियों के विचारों में सुधार लाना और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोडने की प्रेरणा देना था। कार्यक्रम में जेल में बंद कुल 244 बंदियों ने बड़े उत्साह और भक्तिभाव के साथ भाग लिया। इस अवसर पर गायत्री शक्तिपीठ के मुख्य ट्रस्टी एवं प्रतिनिधि कमलेश कुमार मिश्रा, कैप्टन मुकेश अदलखा, वी.के. यादव, मनहरण यादव, ए.के. वर्मा और जे.के. शांडिल्य का विशेष सहयोग रहा। जेल प्रशासन ने कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए गायत्री परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से बंदियों के मानसिक और आध्यात्मिक विकास में मदद मिलती है।
