सेवा संकल्प अभियान के तहत रंगोली प्रतियोगिता और स्वास्थ्य शिविर आयोजित

स्वास्थ्य योजनाओं पर केंद्रित रंगोलियां बनीं आकर्षण, मरीजों को कैंसर से बचाव और उपचार की दी गई जानकारी

कोरबा, 26 सितंबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत स्वर्गीय श्री बिसाहू दास महंत स्मृति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय संबद्ध अस्पताल, कोरबा में रंगोली प्रतियोगिता एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। रंगोली प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने स्वास्थ्य योजनाओं पर केंद्रित रंगोलियां बनाकर जागरूकता का संदेश दिया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।

स्वास्थ्य शिविर में मरीजों को कैंसर से बचाव के संबंध में जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि कैंसर की पहचान होने पर चिकित्सकीय परामर्श और उपचार लेना आवश्यक है। साथ ही कैंसर के उपचार से जुड़ी जानकारी भी साझा की गई।

शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, कोरबा के डीन ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित इन गतिविधियों का उद्देश्य विद्यार्थियों और आम नागरिकों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

Spread the word