September 10, 2026
News

यातायात व्यवस्था के लिए दिए स्टॉपर

कोरबा 10 सितंबर। नगर और क्षेत्र की यातायात व्यवस्था के लिए पुलिस प्रयासरत है। गोयल टीएमटी रायपुर और कोरबा के स्टॉकिस्ट विनोद ट्रेडर्स के संचालक तुषार मित्तल, एएसएम अजय मल्होत्रा और स्थानीय प्रतिनिधि जयदेव यादव ने ट्रैफिक पुलिस को 30 स्टॉपर दिए।

इस मौके पर एएसपी लखन पटले, नितीश ठाकुर, डीएसपी ज्योत्सना चौधरी, एएसआई मनोज राठौर, ईश्वरी लहरे, हेड कांस्टेबल संतोष सिंह, पवन सिंह, कांस्टेबल दीप नारायण, सत्येंद्र सोनी, श्याम भरोस उपस्थित थे।