भास्कर महतो का असमय जाना महतो परिवार के लिए अपूर्णीय क्षति, परिजनों, समाजजनों एवं जनप्रतिनिधियों ने दशगात्र में पहुंच दी भावभीनी श्रद्धांजलि

कोरबा 21 जुलाई। सलिहाभांठा निवासी एवं समाजसेवी दुर्गा प्रसाद महतो के मँझले पुत्र भास्कर महतो का आकस्मिक निधन 11 जुलाई 2026 को हो गया था। उनके निधन से परिवार, समाज एवं क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त हो गई थी। दिवंगत श्री भास्कर महतो का दशगात्र एवं चंदनपान संस्कार कल उनके गृह ग्राम में वैदिक रीति-रिवाज एवं धार्मिक विधि-विधान के साथ सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर समस्त परिवारजन, स्वजातीय आत्मीयजन, रिश्तेदार, मित्रगण, ग्रामवासी एवं शुभचिंतक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक-संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त कीं तथा ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शाश्वत शांति एवं परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
कार्यक्रम में रामपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक फूल सिंह राठिया, पूर्व विधायक श्याम लाल कँवर, कांग्रेस के कोरबा ग्रामीण जिलाध्यक्ष मनोज चौहान, उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण घांसीगिरी गोस्वामी, कोरबा सांसद प्रतिनिधि सहित विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने शोकाकुल परिवार से भेंट कर अपनी संवेदनाएँ प्रकट कीं और दिवंगत श्री भास्कर महतो के सरल, सौम्य एवं मिलनसार व्यक्तित्व को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।
श्री भास्कर महतो अपने पीछे पिता, पत्नी ,पुत्र पुत्री , भाई-बहन सहित भरा-पूरा परिवार शोकाकुल छोड़ गए हैं। उनके असामयिक निधन से परिवार के साथ-साथ समाज एवं उनके शुभचिंतकों में गहरा शोक व्याप्त है। कार्यक्रम का समापन दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना एवं श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुआ।
