सीसीएफ ने किया केंदई रेंज का दौरा

कोरबा 19 जुलाई। सीसीएफ बिलासपुर मनोज पाण्डेय शनिवार को जिले के प्रवास पर रहे । अपने प्रवास के दौरान उन्होंने कटघोरा वन मंडल अंतर्गत स्थित केदई वन परिक्षेत्र का दौरा किया और वहां वन विभाग द्वारा कराए जा रहे वृर्षा रोपण सहित अन्य कार्यो का स्थल निरीक्षण किया तथा अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
इस दौरान वन मंडला अधिकारी कटघोरा कुमार निशांत, वन परिक्षेत्र अधिकारी केंदई अभिषेक कुमार दूबे व अन्य अधिकारी साथ रहे।
