जुड़वा बच्चों की खुशी मातम में बदलीः इलाज में लापरवाही का आरोप, एक नवजात की मौत

कोरबा 19 जुलाई। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में शादी के करीब डेढ़ दशक बाद जुड़वा बच्चों के जन्म से खुश हुए एक परिवार की खुशियां कुछ ही घंटों में मातम में बदल गईं। जन्म के बाद एक नवजात की तबीयत बिगड़ने और बाद में मौत होने से परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन और चिकित्सकों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है।

मामला कोरबा के आयुष्मान चिकित्सालय, शारदा विहार का है। जानकारी के अनुसार, परशुराम नगर दादर निवासी शशिकांत ओझा की पत्नी ने 17 जुलाई को अस्पताल में जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था। बच्चों के जन्म के बाद परिवार में खुशी का माहौल था। परिजनों के मुताबिक, दोनों बच्चों का वजन भी संतोषजनक था और सभी लोग लंबे इंतजार के बाद मिली इस खुशी को लेकर उत्साहित थे।

Spread the word