ट्रैफिक रूल्स का उल्लंघनः पुलिस ने कई गाडियों को किया लॉक

कोरबा 30 जून। सडक सुरक्षा जागरूकता को लेकर और जिले में आवश्यक उपाय किए जा रहे हैं और लापरवाही बरते जाने पर कार्रवाइ की जा रही है। ट्रैफिक रूल्स तोडने पर पुलिस ने कुछ प्रमुख क्षेत्र में गाडियों को लॉक कर दिया। इन मामलों में संबंधितों से पेनाल्टी वसूल की गई। भविष्य के लिए उन्हें चेतावनी मिली।

कोरबा के ध्यानचंद चौराहा, राताखार बाईपास, बालको नगर मार्ग पर पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। नाइट पेट्रोलिंग के अंतर्गत कार्रवाई की गई। इस दौरान देखा गया कि आम रास्ते पर मनमाने तरीके से कहीं पर भी वाहनों को पार्क कर दिया गया। इस वजह से जहां एक तरफ ट्रैफिक रूल्स का उल्लंघन हुआ वहीं दूसरी समस्याएं खड़ी हुई। पुलिस ने इन मामलों में चारपहिया गाडियों पर लॉक की कार्रवाई की।

नियमों के अंतर्गत ऐसे प्रकरणों में पेनाल्टी लगाई गई। इस दौरान गाड़ी चालक और मालिकों को अवगत कराया गया की पार्किंग के नियम क्या है और अगर किसी भी कारण से इसकी अनदेखी की जाती है तो इसमें एक्शन होना है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले और नीतिश ठाकुर के मार्गदर्शन में इस कार्रवाई को फील्ड स्टाफ की ओर से किया गया। बताया गया कि ट्रैफिक से जुड़ी समस्याओं को निराकृत करने के लिए प्लानिंग की गई है और इस पर क्रियान्वयन जारी है।

Spread the word