ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टॉर्मर ने दिया अपने पद से इस्तीफा, लेबर पार्टी सांसदों के भारी दबाव में थे..

लंदन, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टॉर्मर ने सोमवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। वह 10 वर्षों में देश के छठे पीएम थे। लेबर पार्टी के सांसदों के दबाव और सरकार के मंत्रियों के इस्तीफे के बाद से ही उन पर इस्तीफा देने का दबाव था। आधिकारिक आवास 10 डाउनिंग स्ट्रीट के बाहर उन्होंने कहा कि उनके लिए देश पहले है। वह सामान्य तरीके से सत्ता के हस्तांतरण में मदद करेंगे। स्टार्मर के इस्तीफे के बाद अब ब्रिटेन का नया पीएम कौन बनेगा इसे पर चर्चा तेज है। संभावित उम्मीदवारों में एंडी बर्नहैम का नाम सबसे आगे हैं। उन्हें पार्टी में स्टार्मर विरोधी माना जाता है। वह इस्तीफ
हाल में उपचुनाव जीत संसद पहुंचे हैं। नया प्रधानमंत्री चुनने की क्या है प्रक्रिया?
आम चुनाव नहीं होंगे क्योंकि लेबर पार्टी के पास 650 सीटों वाली संसद में 403 सांसद है। उम्मीदवार को कम से कम 20% लेबर पार्टी के सांसदों के समर्थन की जरूरत होगी। इसके इसके अलावा पीएम पद के उम्मीदवार को अपने निर्वाचन क्षेत्र में 5% लेबर पार्टी कार्यकर्ताओं या कम से कम तीन जुड़े हुए संगठनों का समर्थन लेना होगा।
इसलिए स्टार्मर को हटना पड़ा
इंग्लैंड, वेल्स और स्कॉटलैंड के स्थानीय चुनावों में लेबर पार्टी को नुकसान। विरोधी पार्टी रिफॉर्म यूके को बढ़त मिली। रिफॉर्म पार्टी को चुनौती का सामना करने में नाकाम रहे।
महंगाई, नेशनल हैल्थ सर्विस में सुधार, सुधार, सार्वजनिक सार्वजनिक सेवाओं, सेवाओं, यूक्रेन और ईरान संघर्ष के चलते देश के लोगों में पहले से ही निराशा का माहौल था। स्टार्मर की सरकार राहत देने में विफल रही।
विवादास्पद निर्णयों का विरोध हुआ। एपस्टीन फाइल्स में पीटर मैडेलसन का नाम लेकिन उसे अमरीका का राजदूत नियुक्त किया। इससे स्टार्मर की साख को नुकसान हुआ।
कैबिनेट में असंतोष और सरकार के काम करने के तरीके से नाराज प्रमुख मंत्रियों के इस्तीफे। 80 से 90 लेबर सांसद ने सार्वजनिक तौर पर तुरंत स्टार्मर से इस्तीफा माँगा।
