जहां जमीन पर गिरे हुए फल उठाना पूरी भी तरह अवैध है, लग जाता है 4.70 लाख तक जुर्माना

सिंगापुर। भारत में पड़ोसी के पेड़ से आम चुराना या सड़क किनारे गिरे आम को उठा लेना आम बात है, लेकिन सिंगापुर में ऐसा करने की सोच भी महंगी पड़ सकती है। सिंगापुर के पार्को और वृक्षों से सम्बंधित मुख्य कानून के तहत सार्वजनिक पाकौँ, सड़कों या सरकारी जमीन पर लगे पेड़ों के फल तोड़ना या गिरे हुए फल उठाना पूरी तरह अवैध है। बिना अनुमति के ऐसा करने पर 5000 सिंगापुर डॉलर (लगभग 4.7 लाख) तक का जुर्माना लग सकता है।
लग चुका है जुर्माना
कई मामलों में लोग इस कानून की वजह से फंस चुके हैं। गिरे हुए फल उठाने पर भी पुलिस कार्रवाई कर चुकी है। सिंगापुर सरकार का कहना है कि फल बर्बाद होने दें, लेकिन बिना अनुमति के ना छुए। अगर कोई फल तोड़ना चाहता है तो पहले अनुमति लेनी पड़ती है, जो आमतौर पर आसान नहीं होती।
भारत / सिंगापुर
भारत में आम के मौसम में लोग पेड़ों के नीचे इंतजार करते हैं कि आम गिरे तो उठा लें। पब्लिक प्लेस पर लगे पेड़ों के फल पर’ होड़ लग जाती है। लेकिन, सिंगापुर में सभी सरकारी जमीन पर लगे पेड़ और उनके फल सरकार की संपत्ति माने जाते हैं। वहां अनुशासन और पर्यावरण संरक्षण को बहुत महत्व दिया जाता है। यह कानून पेड़ों को नुकसान पहुंचने से बचाने, बीमारियां फैलने से रोकने और फलों को उचित तरीके से प्रबंधित करने के लिए बनाया गया है। लोग बिना सोचे-समझे पेड़ों पर चढ़कर या. शाखाएं तोड़कर फल नहीं तोड़ पाएं, इसके लिए सख्त नियम हैं।
क्यों है इतना सख्त कानून ?
सिंगापुर गार्डन सिटी के नाम से जाना जाता है। यहां हरियाली और पेड़ों को बचाना प्राथमिकता है। रेडम फॉरेजिंग (जंगली फल-फूल इकट्ठा करना) को हतोत्साहित किया जाता है, क्योंकि इससे पेड़ क्षतिवग्रस्त हो सकते हैं. कीट-पतंगे फैल सकते हैं और-सार्वजनिक संपति का दुरुपयोग हो सकता है। सिंगापुर में रहने वाले या घूमने जाने वाले भारतीय पर्यटक अवसर इस बात से हैरान रह जाते हैं।
