राजपूत समाज ने धूमधाम से मनाई महाराणा प्रताप एवं महाराजा छत्रसाल की जयंती

कोरबा 18 जून। राजपूत क्षत्रिय समाज ने क्षत्रिय कुलभूषण महाराणा प्रताप एवं बुंदेलखंड के शेर महाराजा छत्रसाल की जयंती धूमधाम से मनाई।

इस अवसर पर समाज द्वारा विशाल शोभायात्रा निकाली गई, जो पुराना बस स्टैंड से प्रारंभ होकर पावर हाउस रोड, सीएसईबी चौक, कोसाबाड़ी, निहारिका घंटाघर होते हुए बुधवारी बाजार स्थित महाराणा प्रताप चौक पहुंची। यहां महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर समाज के लोगों ने उनके पराक्रम को याद किया। महाराणा चौक पर माल्यार्पण पश्चात् बुधवारी बाजार में राम-जानकी मंदिर स्थित प्रताप भवन में मंचीय कार्यक्रम हुआ, जहां पर अन्य कार्यक्रमों के अलावा प्रतिभाओं का सम्मान किया गया।

इस अवसर पर महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत, राजपूत क्षत्रिय समाज के अध्यक्ष ठा. अवधेश सिंह, संरक्षक आरके सिंह, राज सिंह, दीपक सिंह, उपाध्यक्ष विजय सिंह, महासचिव दिनेश सिंह, कोषाध्यक्ष बच्चू सिंह, सहसचिव छन्नू सिंह, कार्यकारिणी सदस्य जितेंद्र सिंह, प्रमेश चंदेल, मंटू सिंह समेत बड़ी संख्या में समाज की महिलाएं-पुरूष एवं युवा उपस्थित रहे।

Spread the word