हाथियों का दल पहुंचा जिल्गा, वन विभाग ने बढ़ाई निगरानी

कोरबा 13 जून। वन मंडल कोरबा के कुदमुरा रेंज अतंगर्त चचिया परिसर में मौजूद 13 हाथियों का दल अब जिल्गा परिसर पहुंच गया है। हाथियों को आज सुबह यहां के जंगल में विचरण करते हुए देखा गया। तत्पश्चात संबंधित अमला सर्तक हो गया है। जिल्गा व आरपास के गांव में मुनादी कराकर ग्रामीणों को सावधान किया जा रहा है। उन्हें हाथियों के क्षेत्र में आने की जानकारी देते हुए उससे दूरी बनाए रखने की अपील की जा रही है। वहीं ड्रोन कैमरे के जरिए निगरानी करते हुए हाथियों की हर गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।

उधर कटघोरा वन मंडल के जटगा रेंज में 48 हाथी सक्रिय हो गए है। एक दिन पूर्व जटगा से एतमा नगर रेंज केें पचरा क्षेत्र में गए हाथियों का दल पुनरू वापस लौट कर जटगा पहुंच गया है। बड़ी संख्या मेें हाथियों के क्षेत्र में सक्रिय रहने से ग्रामीणों को खतरा बना हुआ है। चूंकि अब खेती किसानी का समय आ गया है अतरू ग्रामीण घरों से बाह निकल कर खरीफ फसल की बुआई की तैयारी में अपने खेतो में पहुंच रहे है। ऐसे में हाथियों से उनका सामना भी हो सकता है। अतरू सावधानी बरतने की निहायत जरूरत है।

Spread the word