पुलिस कर्मी पर रिश्वत लेने का मामलाः जांच करने पहुंचे एसडीओपी

कोरबा 03 जून। पाली पुलिस थाना के एक आरक्षक के द्वारा ग्रामीण से रिश्वत लेने के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। कटघोरा के सबडिवीजन ऑफिसर पुलिस विजय सिंह को जांच अधिकारी नियुक्त किया है। उन्होंने आज पाली पहुंचकर इस मामले में पड़ताल की।
इस प्रकरण में देव लाल की ओर से आरोप लगाया गया कि पुलिस थाना के एक आरक्षक में धमकी चमकी देकर उसे 30000 रुपए ऐंठ लिए। संबंधित व्यक्ति ने इस बारे में अलग-अलग स्तर पर जानकारी साझा की। इसमें कहा गया कि पुलिस थाना के एक आरक्षक ने यह कहकर रकम प्राप्त करने की, अगर आसपास में गाडियां चलाना है तो ऐसा करना होगा। भयभीत होकर ग्रामीण को बड़ी राशि का भुगतान उसे करना पड़ा। घटनाक्रम से देव लाल परेशान था और उसने कुछ लोगों की जानकारी में इस बात को लाया। प्रकरण उजागर हुआ तो पुलिस के अधिकारियों ने इस पर संज्ञान लिया।
जानकारी के अनुसार इसमें जांच के आदेश दे दिए गए हैं। कटघोरा एसडीओ विजय सिंह नहीं बताया कि उन्हें जांच करने को कहा गया है। इसलिए आज सुबह पाली थाना पहुंचे। इस मामले को लेकर आवश्यक तथ्यों की जानकारी प्राप्त की जाएगी शिकायतकर्ता को भी बुलवाया गया है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि तथ्यों के आधार पर इस मामले में आगे कार्यवाही की जाएगी।
