करदाताओं के लिए आईटी रिटर्न की प्रक्रिया को किया सरल

टैक्स बार एसोसिएशन ने लगाई कार्यशाला

कोरबा 03 जून। आयकर विभाग और टैक्स बार एसोसिएशन के द्वारा एक होटल में कार्यशाला का आयोजन किया गया। आयकर से संबंधित सरकार के द्वारा किए गए विभिन्न संशोधन की जानकारी लोगों को दिया जाना इसका उद्देश्य था। कहा जा रहा है कि नए संशोधन की जानकारी होने से लोगों को कई प्रकार से सहूलियत होगी।

अलग-अलग मौके पर भारत सरकार के द्वारा आयकर को लेकर कई प्रकार के बदलाव किए जाते हैं। आयकर के दायरे में आने वाले लोगों को इसकी जानकारी होना जरूरी है ताकि वे इस हिसाब से इनकम टैक्स रिटर्न फाइल कर सके और कुछ मामलों में राहत प्राप्त कर सकें। कार्यशाला में ऐसे ही विषय शामिल किए गए और इनकम टैक्स से संबंधित विशेषज्ञ ने इसका समाधान किया। टैक्स बार एसोसिएशन के पदाधिकारी माला सिंह और गणेश अग्रवाल ने बताया कि कई प्रकार की जटिलताओं को दूर करने का काम सरकार ने किया है। अब टैक्स प्रदान करने की प्रणाली सरलीकृत की गई है। पिछले वर्षों से प्रचलित कई नियम बदले गए हैं और कुछ में संशोधन किए गए हैं। जटिलताएं हटाए जाने से आयकर के दायरे में आने वाले सामान्य लोगों के साथ-साथ ट्रस्ट, फर्म्स और विभिन्न संस्थाओं को राहत मिलेगी। आयकर से संबंधित इस कार्यक्रम में टैक्स बार एसोसिएशन के पदाधिकारी सदस्य और करदाता उपस्थित थे।

Spread the word