आज से महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपये, मंत्रियों के विभाग होंगे आवंटित

कोलकाता। भाजपा ने चुनाव से पहले बंगाल की माताओं-बहनों से जो वादा किया था, उसे सरकार गठन के तत्काल बाद अमलीजामा पहना दिया गया है। बुधवार को राज्य कबैनिटे की बैठक है। जिसमें शपथ लेने वाले 35 नए मंत्रियों को विभाग आवंटित किया जाएगा। इसके बाद ‘अन्नपूर्णा भंडार’ योजना की पहली किस्त के रूप में 3,000 रुपये योग्य महिला लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजने की विधिवत शुरुआत की जाएगी। सोमवार को ही मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा था कि महिलाओं को सरकारी बसों में फ्री यात्र सेवा की शुरुआत हो चुकी है और 3000 रुपये देने की योजना की शुरुआत बुधवार को होगी। इससे पहले मंगलवार तारकेश्वर धाम में बाबा तारकनाथ के चरणों में माथा टेकने के बाद एक बार फिर मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘अन्नपूर्णा भंडार’ योजना की पहली किस्त लाभार्थियों के बैंक खातों में पहुंचने शुरू हो जाएंगे।
सोमवार को ही मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा था कि महिलाओं को सरकारी बसों में फ्री यात्र सेवा की शुरुआत हो चुकी है और 3000 रुपये देने की योजना की शुरुआत बुधवार को होगी। इससे पहले मंगलवार तारकेश्वर धाम में बाबा तारकनाथ के चरणों में माथा टेकने के बाद एक बार फिर मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘अन्नपूर्णा भंडार’ योजना की पहली किस्त लाभार्थियों के बैंक खातों में पहुंचने शुरू हो जाएंगे। मुख्यमंत्री ने साफ किया कि ‘लक्ष्मी भंडार’ के नाम पर जो 30 लाख फर्जी खाते बनाकर तृणमूल नेताओं ने लूट मचाई थी, उन्हें पूरी तरह ब्लॉक किया जा रहा है। घुसपैठियों और फर्जी लाभार्थियों को एक भी रुपये नहीं दिया जाएगा, बल्कि उन पर वित्तीय धोखाधड़ी का मुकदमा चलेगा।
