व्हाइट हाउस में थे ट्रंप, बाहर चली गोलियां, हमलावर किया गया ढेर..

वाशिंगटन, अमरीका के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले राष्ट्रपति भवन ‘व्हाइट हाउस’ के बाहर शनिवार (भारतीय समयानुसार रविवार तड़के) अचानक गोलियों की तड़तड़ाहट से खलबली मच गई। वाइट हाउस के पेनसिल्वेनिया एवेन्यू के पास सुरक्षा चौकी को तोड़ घुसने के प्रयास में 30 फायरिंग की। इस दौरान राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रप इट हाउस में मौजूद सेण्ट पति की वाइट

सुरक्षा के लिए जिम्मेदार सीक्रेट सर्विस के मुख्य प्रवक्ता एंथन गुग्लिएल्मी ने बताया कि सुरक्षा चौकी के पास हमलावर ने बैग से हैंडगन निकाली और फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षाकर्मियों ने तत्काल मोर्चा संभाला और हमलावर पर गोली मार दी। उसे घायलावस्था में अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। गोलीबारी में एक राहगीर घायल हो गया। हमलावर की पहचान मैरीलैंड के 21 वर्षीय नासिर बेस्ट के रूप में हुई। हमले का मकसद पता नहीं चला लेकिन नासिर मानसिक बीमार बताया जाता है। जांच एजेंसियां जांच में लगी है। सीक्रेट सर्विस ने कहा कि उनके किसी भी अधिकारी को चोट नहीं आई और व्हाइट हाउस के अंदर मौजूद राष्ट्रपति टप व उन‌के कार्यालय के कामकाज पर कोई असर नहीं पड़ा। गोलीबारी की घटना से एक बार फिर अमरीकी राष्ट्रपति की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं। ताजा घटना वाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट डिनर में ट्रंप पर जानलेवा हमले के प्रयास प्रयास के करीब एक माह बाद हुई है।

खुद को बताता था ईसा मसीह, पहले भी पकड़ा

हमलावर बेस्ट, गैरीलैंड का निवासी और मानसिक रूप से परेशान था। वह व्हाइट हाउस के आसपास मंडराता रहता था और लोगों से अंदर जाने के रास्ते पूछता था। बेस्ट 26 जून, 2025 को वाशिंगटन में वाइट हाउस के पास वाहनों के आवागमन में बाधा डालने के आरोप में पकड़ा गया था। उसे 10 जुलाई, 2025 को व्हाइट हाउस के पास प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश करने के आरोप में फिर से गिरफ्तार किया गया था। अदालत में पेश करने पर उसने खुद को ईसा मसीह और सोशल मीडिया पर ‘सन ऑफ गॉड’ बताया था। उसने कहा था कि वह गिरफ्तार होना चाहता है। उसे मनोचिकित्सालय में भर्ती करवाया गया था।

उसे व्हाइट हाउस से खास लगाव थाः ट्रंप

हमलावर के खिलाफ तत्काल कार्रवाई के लिए सीक्रेट सर्विस और एजेंसियों को धन्यवाद। हमलावर का हिंसक इतिहास था और उसे हमारे देश की सबसे पवित्र इमारत (व्हाइट हाउस) से विशेष लगाव था। यह मारा गया। कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर में हुई गोलीबारी के एक माह बाद यह घटना दर्शाती है कि भविष्य के सभी राष्ट्रपतियों के लिए राजधानी में सबसे सुरक्षित स्थान बनाना कितना महत्वपूर्ण
है।
राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप (हमले के बाद प्रतिक्रिया में)

Spread the word