सीपीआई के 100 वर्ष पूर्ण होने पर कामरेड एम.एल. रजक का जन्मदिन पर सम्मानित किया गया

कोरबा 08 मई। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, जिला कोरबा के पूर्व जिला सचिव एवं वरिष्ठ नेता कामरेड एम.एल. रजक जी का जन्मदिन आज उनके निवास अमरैयापारा, कोरबा में सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ साथी कामरेड राममूर्ति दुबे, कामरेड एन.के. दास, कामरेड एस.के. प्रसाद, जिला सचिव कामरेड पवन कुमार वर्मा, कामरेड श्याम बिहारी बनाफर, कामरेड मीना यादव, कामरेड हेमा चौहान का. गुड़ीया रजक सहित अन्य साथी उपस्थित रहे। सभी साथियों ने कामरेड रजक जी का कुशलक्षेम पूछा और उन्हें शॉल, पुष्पगुच्छ, पार्टी प्रतीक चिह्न भेंट कर एवं मिठाई खिलाकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ नेता कामरेड एन.के. दास ने कहा, ष्5 मई 1947 को जन्मे कामरेड रजक ने अपना समूचा जीवन मजदूरों, किसानों और शोषित-पीड़ित वर्ग की आवाज बुलंद करने में समर्पित कर दिया। श्सादा जीवन, उच्च विचारश् उनके व्यक्तित्व की पहचान है।

उन्होंने आगे कहा कि कामरेड रजक सदैव एक मिलनसार, जुझारू और समर्पित साथी के रूप में सबको साथ लेकर चले। उन्होंने निजी स्वार्थों से ऊपर उठकर पार्टी और मजदूर-किसान आंदोलनों के लिए कार्य किया। संघर्षों के दौरान उन्होंने कई बार अपने परिवार की भी चिंता नहीं की। संगठन को मजबूत करने और जन-आंदोलनों को दिशा देने में उनकी भूमिका अविस्मरणीय है।

सीपीआई जिला परिषद कोरबा की ओर से कामरेड एम.एल. रजक जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई देते हुए उनके दीर्घायु, स्वस्थ एवं सक्रिय जीवन की कामना की गई, ताकि पार्टी और समाज को उनका मार्गदर्शन निरंतर प्राप्त होता रहे।

Spread the word