जिंदगी दांव पर लगाकर मालवाहकों में कर रहे हैं सफर, पुलिस ने पेनल्टी के साथ की कार्रवाई

कोरबा 29 अपै्रल। बार-बार हो रही दुर्घटनाओं से ना तो सबक लिया जा रहा है और ना ही जिंदगी को दांव पर लगाने की मानसिकता से लोग मुक्त हो रहे हैं। वजनी समान ढोने वाली गाडियों में आवागमन करने की आदत कोरबा जिला के शहरी से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में देखने को मिल रही है। पुलिस ने ऐसे मामलों में पेनल्टी के साथ अगली कार्रवाई करना जारी रखना है ।

मामला किसी क्षेत्र में जाकर रोजगार के मौके तलाशने का हो या फिर शादी विवाह से लेकर शहर सपाटे करने का हो, कोरबा के स्लम इलाके से लेकर ग्रामीण क्षेत्र की बड़ी संख्या लगातार मालवाहक में सफर करती नजर आ रही है। इसमें मौसम से भी कोई लेना-देना नहीं रह गया है। अपने हिसाब से व्यवस्था करने के साथ लोग साधनों को विकल्प के रूप में अपना रहे हैं। गर्मी के इस मौसम में यहां वहां होने वाले आयोजन में अपनी सहभागिता तय करने के लिए ऐसे नजारे कोरबा जिले की विभिन्न सडकों पर देखने को मिल रहे हैं।

ट्रैफिक पुलिस के द्वारा प्वाइंट्स ड्यूटी के दौरान इस पर नजर रखने के साथ मोटर व्हीकल एक्ट व अन्य धाराओं में कार्रवाई की जा रही है। आज भी पुलिस की पकड़ में ऐसे कुछ वहां है जिनमें अवैध रूप से सवारियां ढोई जा रही थी। ट्रैफिक पुलिस की टीम ने वाहन चालक के साथ-साथ लोगों को जमकर चमकाया और चालक को पेनल्टी की रसीद थमाई। इस दौरान लोगों ने अपनी मजबूरी बताकर बचने का प्रयास किया। ट्रैफिक पुलिस ने कहां की इस तरह की कार्रवाई ना तो अभी शुरू हुई है और ना कभी बंद होगी। यानी इसे लगातार चालू रखा जाएगा। यह नियमित व्यवस्था का हिस्सा है। इसका उद्देश्य वाहन चालकों को सुधारने के सांसद लोगों की गलत आदतों को दूर करना है।

कोरबा जिले में पुलिस का रिकार्ड बताता है कि वाहन चालकों की बड़ी संख्या गैर जिम्मेदार है और वह इसी अंदाज में अपना काम करती है। उन्हें इस बात से कोई मतलब नहीं रह गया है कि वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने पर संपत्ति को नुकसान होगा तो उससे अलग लोगों की जान पर भी संकट आ सकता है। इस वर्ष अब तक हुई कार्रवाई में 569 वाहन चालकों को नशे की स्थिति में गाड़ी चलाते हुए पकड़ा गया। इनमें से 354 के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की गई है और बाकी मामलों में कार्रवाई के लिए जिला परिवहन अधिकारी के पास प्रस्ताव भेजा गया है।
लखन पटले, एएसपी, कोरबा

Spread the word