बुधवारी में तोडफोड़, अब पुरानी योजना पर उठे कई सवाल

कोरबा 29 अपै्रल। कोरबा अंचल के बुधवारी बाजार के पास पार्किंग पर बने वेंडिंग जोन में कारोबारी अब शटर लगाने के साथ अन्य तैयारी कर शिफ्ट होने लगे हैं। वहीं नगर निगम ने वेंडिंग जोन को मेन रोड से सीधे कनेक्टिविटी देने के लिए सडक किनारे कॉम्पलेक्स की पांच दुकानों को हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
दुकान संचालकों को वेंडिंग जोन के हिस्से में पक्की दुकान बनाकर आवंटित कर शिफ्ट कर दिया गया है। यहां से जल्द ही दुकानों को हटाकर प्रवेश द्वार तैयार किया जाएगा, जहां से ग्राहक सीधे वेंडिंग जोन पहुंच सकेंगे। पहले मेन रोड से सीधे प्रवेश द्वार नहीं होने और बुनियादी सुविधाओं के अभाव में कारोबारी शिफ्टिंग को तैयार नहीं थे। निगम ने उन्हें स्वयं के व्यय पर शटर लगाने व बिजली मीटर लगवाने की छूट दी, तो वे वेंडिंग जोन पहुंचने लगे। अब तक 53 हितग्राही में 10 वेंडिंग जोन में शिफ्ट हो चुके हैं।
