हाईवे पर ट्रेलर चालक से लूट करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

कोरबा। कोरबा जिले के थाना बांगो पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रेलर चालक से लूट की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की हैकोरबा जिले के थाना बांगो पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रेलर चालक से लूट की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है।
जानकारी के अनुसार, 26 अप्रैल की रात हसदेव नदी के पास ट्रेलर चालक सलमान अंसारी से आरोपियों ने गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देकर नगदी और ऑनलाइन ट्रांसफर सहित कुल 9500 रुपये लूट लिए थे।
मामले में पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त बिना नंबर की बोलेरो वाहन और लूटी गई रकम में से 800 रुपये बरामद किए गए हैं।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रौनक सिंह (20) और कुनाल रजक (19) निवासी तिफरा, बिलासपुर के रूप में हुई है। दोनों को 28 अप्रैल को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके।
