चीन से नए समझौतों पर नेपाल ने रोक लगाई, पुराने समझौतों की भी समीक्षा का आदेश हुआ जारी

नई दिल्ली। नेपाल में जेन-जेड आंदोलन के बाद बालेंद्र शाह की अगुवाई में बनी नई सरकार ने चीन के साथ केपी ओली के कार्यकाल में किए गए समझौतों की समीक्षा करने के आदेश दिए हैं। साथ ही इनके पूरा होने तक नए समझौते करने पर भी रोक लगा दी है। दिल्ली स्थित थिंक टैंक इंस्टीट्यूट फॉर कॉन्फ्लिक्ट रिसर्च एंड रिजोल्यूशन ने एक लेख में यह दावा किया है। जिसमें नेपाल में हाल के सालों में चीन के बढ़ते राजनीतिक व रणनीतिक हस्तक्षेप बढ़ने की बात भी कही गई है।

इसके अनुसार केपी शर्मा ओली के कार्यकाल में चीन के साथ नेपाल ने कई परियोजनाओं के समझौते किए। इनमें से कई पर काम बिना स्पष्ट कारण के रुक गया। अब बालेंद्र सरकार में इन समझौतों की जांच की जा रही है। पुरानी परियोजनाओं की समीक्षा पूरी होने तक चीन से नया समझौता नहीं होगा।

कई परियोजनाएं हो गई बंद

चीन की जिन रुकी हुई परियोजनाओं की समीक्षा के आदेश दिए गए हैं, इनमें से ज्यादातर 2017 से 2020 के बीच शुरू हुई थीं। इनमें बीआरआइ के तहत ट्रांस हिमालयी मल्टी मॉडल कनेक्टिविटी रसुवागढ़ी- केरंग सीमा के पास ढांचागत विकास कार्य, बूढ़ी गंडकी जलविद्युत परियोजना शामिल है।

Spread the word