अमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की डिनर पार्टी के दौरान हुई गोलीबारी

वाशिंगटन. अमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की सुरक्षा में शनिवार रात बड़ी चूक सामने आई। वाइट हाउस संवाददाताओं के लिए ट्रंप की ओर से हिल्टन होटल में आयोजित रात्रिभोज के दौरान हॉल के दरवाजे पर एक हमलावर ने फायरिंग की। सीक्रेट सर्विस के जवानों ने हमलावर को काबू कर ट्रंप उनकी पत्नी मेलानिया और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस समेत शीर्ष नेताओं को पहले टेबल के नीचे छुपाया और तत्काल सुरक्षित निकाला। अधिकारियों के अनुसार ट्रंप और उनकी कैबिनेट के अहम सदस्य पूरी तरह से सुरक्षित हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उन्होंने 5 से 7 गोलियां चलने की आवाज सुनी जिससे हॉल में अफरा तफरी मच गई।

हॉल में मौजूद नेता, पत्रकार तथा 1 होटलकर्मी जान बचाने के लिए क मेजों के नीचे छिप गए। हमले में एक सुरक्षाकर्मी को गोली लगी कि लेकिन बुलटप्रूफ जैकेट पहने होने गा के कारण उसकी जान को कोई है खतरा नहीं है। सुरक्षा एजेंसियां हमले का मकसद और उसके पीछे से की साजिश का पता लगाने में जुटी है। हमलावर से पूछताछ के म अलावा उसके घर व संपर्क रखने च वाले लोगों को खंगाला जा रहा है। वि हमले के दौरान हॉल में करीव क 2000 लोग थे।

हमला तब हुआ जब मंचनुमा टेबल पर पत्नी मेलानिया, उपराष्ट्रपति वेंस व अन्य मंत्रियों के साथ बैठे ट्रंप डिनर से पहले पत्रकारों को संबोधित करने वाले थे। उसी समय हॉल के गेट के पास से गोलियां चलने की आवाज आई। खुद राष्ट्रपति ट्रंप तथा वहां मौजूद भारतीय पत्रकार सौरभ भारद्वाज व रीना शुक्ला ने बताया कि पहले ने लगा किसी ट्रे जैसी चीज के गिरने व टूटने की आवाज है। लेकिन लोगों के इधर- उधर भागने से माजरा समझ में आया। सुरक्षाकर्मियों ने मंच पर पहुंचकर ट्रंप, वेंस, मेलानिया व अन्य लोगों को घेरे में लेकर सुरक्षित निकाला। शुक्ला ने कहा कि हम टेबल के नीचे से उठे तो पूरे हॉल में  सुरक्षाकर्मी छाए हुए थे। ट्रंप, वेंस, मेलानिया जा चुके थे और वित्त मंत्री ने स्कॉट बेसेंट, युद्ध मंत्री पीट हेगसेथ, एफबीआइ चीफ काश पटेल,  विशेष दूत स्टीव विटकॉफ समेत वी आइ पी को एक-एक कर बाहर ले जाया गया।

होटल में रुका था हमलावर

अधिकारियों के अनुसार दबोचे गए हमलावर की पहचान कैलिफोर्निया निवासी कोल टॉमस एलन (31) के रूप में हुई। वह पेशे से शिक्षक है। मैकेनिकल इंजीनियरिंग व कंप्यूटर साइंस का छात्र रह चुका है। वह कुछ समय के लिए नासा से भी जुड़ा रह चुका है। हमलावर के पास एक शॉटगन, एक हैंडगन और कई चाकू थे। वह हिल्टन होटल में पहले से रुका हुआ था।

हिल्टन में दूसरी बार हुई गोलीबारी

वॉशिंगटन के चर्चित हिल्टन होटल में गोलीबारी की यह दूसरी घटना है जब अमरीकी राष्ट्रपति होटल में मौजूद थे। 1981 में तत्कालीन राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन पर भी इसी होटल में हमला हुआ था, जिसमें वह बाल-बाल बचे थे।

लोकतंत्र में हिंसा का स्थान नहीं: मोदी

यह जानकर राहत मिली कि वाशिंगटन डीसी के एक होटल में हुई हालिया सुरक्षा घटना के बाद राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप, प्रथम महिला मेलानिया और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस सुरक्षित और स्वस्थ हैं। मैं उनकी सुरक्षा और कुशल मंगल की कामना करता हूं। लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं है और इसकी स्पष्ट रूप से निंदा की जानी चाहिए।

– नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री (एक्स पर दी प्रतिक्रिया)

Spread the word