एमपी नगर में हनुमान प्राकट्य दिवस पर निकाली शोभायात्रा

कोरबा 02 अपै्रल। वार्ड क्रमांक 27 महाराणा प्रताप नगर सिद्धेश्वर शिव मंदिर परिसर में आज हनुमान जन्मोत्सव के पावन पर्व पर महिला समिति ने हनुमान मंदिर निर्माण एवं दक्षिणमुखी हनुमान का विधि विधान से पूजा अर्चना कर स्थापना किया गया।
इस अवसर पर महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, वार्ड पार्षद श्रीमती वर्षा वैष्णव, प्रदेश कार्य समिति सदस्य एवं पूर्व पार्षद दिनेश कुमार वैष्णव, महिला समिति के सदस्य श्रीमती सीमा दुबे, श्रीमती सपना पांडे, श्रीमती कुसुम द्विवेदी, श्रीमती सुषमा द्विवेदी, श्रीमति दीपाली घोष, श्रीमती पिंकी चंद्राकर एवं महिला समिति के सदस्यों ने पूजा अर्चना कर सुख शांति एवं समृद्धि की कामना की। दक्षिण मुखी हनुमान जी संकट मोचन के जन्म उत्सव के पावन पर्व पर का वार्ड में सिद्धेश्वर शिव मंदिर परिसर में विराजमान किया गया।
