संकटमोचन हनुमान जी का प्राकट्य दिवस भक्तिभाव के साथ मनाया गया

कोरबा 02 अपै्रल। संकटमोचन हनुमान का प्राकट्य दिवस चौत्र पूणिर्मा को भक्तिभाव के साथ मनाया गया। कोरबा नगर और आसपास के क्षेत्रों में स्थित हनुमान मंदिरों में अभिषेक के साथ अनुष्ठान किये गए। दोपहर के बाद भंडारा का दौर शुरू हुआ। नमामी हसदेव समिति द्वारा आज शाम सर्वमंगला घाट में महाआरती की जाएगी।

बुधवारी स्थित रामजानकी हनुमान मंदिर, दक्षिण मुखी कोसाबाड़ी, सीतामढ़ी राममंदिर, ढोढ़ीपारा मुख्यमार्ग सहित विभिन्न क्षेत्रों के मंदिरों में पूर्णिमा को हनुमान प्राकट्य दिवस पर भक्तिमय वातावरण रहा। भगवान की पूजा अर्चना करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। उन्होंने हनुमान चालीसा के साथ हनुमान अष्टक और बजरंग बाण का पाठ किया। अनेक स्थानों पर लोगों के समूह ने सुंदरकांड पाठ की शुरूआत एक दिन पहले की और आज इसका समापन हुआ।

मंदिर प्रबंधनों नेे अपनी व्यवस्था के अंतर्गत भगवान हनुमान की उपासना के लिए कई प्रकार के अनुष्ठान किये। हवन-पूजन के साथ अतुलित बल की प्राप्ति की कामना की गई। लोगों ने यह भी आशीर्वाद मांगा की अनियंत्रित बुद्धि पर अंकुश लगाने के लिए उनके भीतर श्रद्धा का भाव जागृत हो। आयोजकों ने बड़े स्तर पर जगह-जगह जन सामान्य के लिए भंडारे भी लगाए। इनका क्रम दोपहर से रात तक चलता रहा।

Spread the word