वायरल गर्ल मोनालिसा: इश्क, लव जिहाद या ब्लैकमेल? अनसुलझे सवालों को जवाब की तलाश

खरगोन/कोच्चि : महाकुंभ की वायरल गर्ल्स मोनालिसा इन दिनों एक शादी-कई सवाल के दायरे में है| केरल में एक फिल्म की शूटिंग के दौरान मोनालिसा ने अपने प्रेम का इज़हार करते हुए मुस्लिम युवक फरमान से शादी कर ली थी| वायरल गर्ल्स ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर शादी का एलान किया और फिल्म द डायरी ऑफ मणिपुर के डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर अपनी जमकर भड़ास निकाली थी| मामले के सामने आते ही सनोज मिश्रा भी पलटवार की मुद्रा में है|उन्होंने मोनालिसा और फरमान की शादी को लव-जिहाद करार दिया है|

जबकि,मोनालिसा का परिवार भी सनोज मिश्रा के समर्थन में आ खड़ा हुआ है|आरोप-प्रत्यारोप के जारी विवाद के बीच मामला इश्क की आड़ में लव-जिहाद यासाजिश के खेल के रूप में देखा जा रहा है|बॉलीवुड से लेकर सोशल मीडिया में दोनों पक्षों के आरोप-प्रत्यारोप ने तूल पकड़ लिया है|मामला,”फसाना-ए-इश्क” है या फिर लव-जिहाद का नजारा ? जाँच के दायरे में बताया जाता है|मोनालिसा संग फरमान की शादी के बाद हंगामा और साज़िश का ट्रेलर चर्चा में है| कई लोग इसे मोनालिसा की आधी हकीकत,आधा फ़साना बताने में पीछे नहीं है|

इस कड़ी में पहला बयान मोनालिसा के परिजनों का है| मोनालिसा के माता-पिता ने उसके तमाम आरोपों को सिरे से ख़ारिज करते हुए फिल्म निर्देशक सनोज मिश्रा का समर्थन किया है|उन्होंने कहा,कि उनकी बेटी ने सनोज मिश्रा पर झूठे आरोप लगाए है| इसी तर्ज पर मोनालिसा की दोनों बहनें नगमा और सोना की दलील है,कि उनकी बहन मोनालिसा की परवरिश माता (लता भोसले)-पिता (जय सिंह भोसले) और नाना-नानी के घर में हुई है उसने किसी भी परिजन या भाई-बहनों का पालन-पोषण नहीं किया|अपितु परिवार के संरक्षण में ही पली-बढ़ी है|

दरअसल, इस विवाद की शुरुआत उस वक्त हुई जब मोनालिसा ने अपने ही परिजनों की प्रेस कॉन्फ्रेंस में जमकर बखियां उधेड़ी थी | वायरल गर्ल ने आरोप लगाया,कि इस शादी से उसके परिजन नाराज़ है,उसकी ख़िलाफ़त कर रहे है| जबकि, उसने ही परिवार की आर्थिक सहायता की थी| द डायरी ऑफ मणिपुर फिल्म अभी रिलीज नहीं हुई है,उससे पहले ही वायरल गर्ल्स से हीरोइन बनी मोनालिसा के बदले रंग से फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा के होश फाख्ता है|उन्होंने दावा किया,कि मोनालिसा लव जिहाद की शिकार हो गई है और एक खास वर्ग से प्रभावित हो कर उन पर आरोपों की झड़ी लगाई है|

सनोज मिश्रा ने कहा,कि जिहादियों गैंग के अलावा केरल के ईसाई मिशनरी भी उनके खिलाफ साजिश रच रहे है| उन्होंने अपने परिवार के प्रति चिंता जताते हुए कहा,कि मोनालिसा का ब्रेन वॉश किया गया है| द डायरी ऑफ मणिपुर के डायरेक्टर ने यह भी खुलासा किया,कि इस फिल्म पर निवेशकों का 50 करोड़ लगा हुआ है,इस बीच हेरोइन ही विद्रोह में उतर आई है| मोनालिसा की मुस्लिम युवक से शादी के बाद आरोप- प्रत्यारोप का दौर लगातार जारी है| मोनालिसा का कहना है,कि उसने हिंदू रीति रिवाज से शादी की है,लेकिन उसने मुस्लिम धर्म अपनाया है,की नहीं ?इसे लेकर वे प्रेस कॉन्फ्रेंस में चुप्पी साधे रही| इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के संपन्न हुए हफ्ते भर से ज्यादा का दिन बीत चूका है| लेकिन,मामला अभी भी गरमाया हुआ है|अब फिल्म डायरेक्टर उन पर लगे आरोपों पर न केवल सफाई दे रहे है,बल्कि मोनालिसा और उसके पति पर पलटवार भी कर रहे है| ऐसे ही तेवर कुछ दिनों पहले मोनालिसा ने दिखाए है|पत्रकारों से भरी सभा में मोनालिसा ने उस दिन माइक थामते ही,ना केवल फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था,बल्कि अपने घर-परिवार के सदस्यों को भी पूरे समय आड़े हाथों लेती रही|

मोनालिसा जहाँ अपने परिजनों से खफा नजर आई वही उसके परिजन मोनालिसा के आरोपों को झूठा बता रहे है। उन्हें अंदेशा है,कि बॉलीवुड के चक्कर में मोनालिसा जाने-अनजाने किसी ट्रैप में फंस गई और उसका आपत्तिजनक वीडियो बना लिया गया है। यही नहीं,करियर खत्म करने की धमकी मिलने पर वह इन दिनों ब्लैकमेल हो रही है। उसके परिजनों ने फरमान पर उनकी बेटी को बहलाने और फुसलाकर लव-जिहाद में फंसाने के आरोप लगाए है| मोनालिसा और उसकी टीम इन दिनों केरल में शूटिंग में व्यस्त है| उसके पति फरमान हर मोर्चे पर उसके साथ डटे हुए है| मोनालिसा और उसके पति की दास्तान अब जांच के दायरे में बताई जाती है| उसकी उम्र ही नहीं, बल्कि लव-जिहाद के आरोपों की जांच भी जरूरी बताई जाती है| मोनालिसा की जहां अपनी शिकवा-शिकायते है,वही सनोज मिश्रा की अपनी दलीलें,दोनों ही पक्षों के बीच जारी विवाद अब क्या रंग दिखाता है, देखना गौरतलब होगा |
