आयुर्वेद की शक्ति, श्वास अटैक से बालिका को मिला छुटकारा

कोरबा 24 दिसम्बर। आयुर्वेद की ताकत के आगे एक बालिका की बीमारी को परास्त होना ही पड़ा।। कोतमा निवासी 3 वर्षीय बच्ची आर्या सोनी लंबे समय से श्वास संबंधी गंभीर समस्या से जूझ रही थी, अब पूरी तरह स्वस्थ है। आयुर्वेद विशेषज्ञ एवं नाड़ी वैद्य डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा द्वारा दिए गए आयुर्वेदिक उपचार से यह सम्भव हुआ।

बालिजा की मां प्रियंका सोनी ने बताया कि आर्या बचपन से ही सांस की गंभीर परेशानी से पीडित थी। उसे सांस लेने में तकलीफ होती थी और बार-बार नेबुलाइजेशन कराना पड़ता था। एलोपैथिक इलाज से अस्थायी राहत तो मिलती थी, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा था। परिचितों की सलाह पर प्रियंका सोनी ने आयुर्वेद अपनाने का निर्णय लिया और मध्यप्रदेश के कोतमा से कोरबा आकर आयुर्वेदाचार्य डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा से संपर्क किया। यहां बच्ची का प्रकृति परीक्षण कर आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों से तैयार विशेष पुडिया दी। एक माह तक नियमित सेवन के बाद बच्ची की स्थिति में आशातीत सुधार देखने को मिला। अब आर्या को श्वास संबंधी अटैक नहीं आते और वह सामान्य बच्चों की तरह स्वस्थ जीवन जी रही है।

डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा ने बताया कि आयुर्वेद शरीर की प्रकृति के अनुसार इलाज करता है। इस उपचार में फेफड़ों को मजबूत करने और श्वसन तंत्र को सुदृढ़ बनाने वाली जड़ी-बूटियों का उपयोग किया गया, जिससे ठोस परिणाम सामने आए। उन्होंने कहा कि शाश्वत मान्यता है कि आयुर्वेद कई जटिल समस्याओं में राहत प्रदान कर सकता है।

Spread the word