कटघोरा सीएचसी में समय पर नहीं आते डॉक्टर, मरीज हो रहे परेशान

कोरबा 27 सितंबर। जिले के सब डिवीजन मुख्यालय कटघोरा स्थित कम्युनिटी हेल्थ सेंटर में प्रदेश सरकार के द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं में बढ़ोतरी कर दी गई है लेकिन सबसे बड़ी समस्या यह है कि डॉक्टर समय पर नहीं पहुंचते। इसके चलते ओपीडी का संचालन बाधित हो रहा है और मरीज परेशान हो रहे हैं।
पिछले कुछ महीनो से कटघोरा के सरकारी अस्पताल में व्यवस्थाएं एक तरह से हासीए पर चली गई है और अव्यवस्था का कब्जा हो गया है। हालात इस प्रकार के बन चुके हैं कि जिन डॉक्टरों की नियुक्ति यहां पर की गई है वह अपने कामकाज के मामले में गंभीरता का प्रदर्शन नहीं कर रहे हैं। खबर के अनुसार व्यवस्था के अंतर्गत ओपीडी में डॉक्टर के बैठने की समय सारणी निर्धारित की गई है लेकिन मरीज का अनुभव इस प्रकार का है कि डॉक्टर अपनी सीट पर पहुंचते ही नहीं। इसके लिए उनकी प्रतीक्षा करनी पड़ती है। ऐसे में उन मरीजों के लिए काफी मुश्किल हो जाते हैं जो या तो दूर से यहां पहुंचते हैं या फिर कामकाजी श्रेणी के होते हैं।
जानकारी मिली है कि कम्युनिटी हेल्थ सेंटर में रात्रि कालीन ड्यूटी में भी डॉक्टर की उपस्थिति ना के बराबर होती है। आपात स्थिति में फोन करने के बाद उन्हें यहां बुलवाया जाता है और तब कहीं जाकर मरीजों की समस्या का समाधान हो पाता है। कम्युनिटी हेल्थ सेंटर की व्यवस्था मैं इस कदर फॉल्ट बने होने से खासतौर पर मरीज परेशान है। कहा गया कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी से लेकर आए दिन इसी रास्ते से आना-जाना करने वाले स्वास्थ्य मंत्री को भी इस बारे में जानकारी दी जा चुकी है लेकिन इसके बाद भी यहां के कुप्रबंधन को दूर नहीं किया जा सका है।

Spread the word