सुरक्षा बलों ने माओवादियों की बड़ी साजिश को नाकाम किया

बस्तर/ बीजापुर। सुरक्षा बलों ने माओवादियों की एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है। थाना पामेड़ क्षेत्रांतर्गत एफओबी काउरगुट्टा इलाके के जंगलों में कोबरा 208 बटालियन ने सघन सर्चिग अभियान चलाया। इस दौरान माओवादियों द्वारा छिपाकर रखे गए भारी मात्रा में हथियार, विस्फोटक सामग्री और रसद बरामद किए गए।
बरामद सामग्री को माओवादी ग्राम कंचाल के जंगलों में गड्डों और पेड़ों की खोल में छिपा कर रखे हुए थे।
सुरक्षा बलों का कहना है कि इन सामग्रियों का इस्तेमाल किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए किया जाना था, लेकिन समय रहते साजिश को विफल कर दिया गया।
बरामद सामान में शामिल बीजीएल लांचर, मजल लोडिंग बंदूक, बीजीएल सेल और बैरल पाइप
बैटरी, इलेक्ट्रिक डेटोनेटर और डायरेक्शनल माइंस
पिडू बैग, बीजीएल पोच, माओवादी वर्दी, केरिपु पैटर्न की कॉम्बैट ड्रेस और बेल्ट
बेडशीट, माओवादी साहित्य, पटाखे और राशन सामग्री
सुरक्षा बलों की इस कार्रवाई से नक्सलियों की एक और बड़ी साजिश नाकाम हुई है। इलाके में अभी भी सर्चिग अभियान जारी है।
