जवाहर नवोदय विद्यालय में पानी की समस्या, अभिभावकों की बढ़ी चिन्ता

कोरबा 16 सितंबर। जिला में संचालित पी एम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय सलोरा (छुरी) के छात्र छात्राओं के अभिभावक अपने बच्चों के स्वास्थ्य और उनके परेशानियों को लेकर चिंतित दिखाई दे रहे हैं।
विद्यालय में शुरू से ही बच्चों के लिए पर्याप्त मात्रा पानी की उपलब्धता नहीं होना एक बड़ी समस्या बनी हुई है साथ ही शुद्ध पेयजल की चिंता सता रही है अभिभावकों ने कलेक्टर कोरबा को पत्र लिखकर विद्यालय की समस्याओं से अवगत कराया गया है और जल्द पानी की समस्या को दूर करने की मांग की गई है।
पी एम जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छठवीं से बारहवीं तक कुल 540 छात्र छात्राएं अध्ययनरत है और विद्यालय में लगभग 50 स्टाफ कार्यरत हैं जो पर्याप्त मात्रा में पानी की उपलब्धता नहीं होने से परेशान और चिंतित है। शासन प्रशासन ने तो विद्यालय का नाम तो बदल दिया लेकिन पानी की समस्या जस के तस बनी हुई है।
