शासकीय जमीन पर किया जा रहा है बलपूर्वक कब्जा, लोगों ने की कलेक्टर जनदर्शन में शिकायत

कोरबा 16 सितंबर। शासकीय जमीन पर हो रहे अवैध कब्जा के संबंध में राजस्व अधिकारियों से लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री तक शिकायत करते रहते हैं और शासन प्रशासन की ओर से शासकीय जमीन पर अवैध कब्जा को हटाने की कार्यवाही भी करती हैं फिर भी अवैध कब्जा धारी लोग अपनी हरकतों से बाज नही आते हैं और खाली पड़े शासकीय जमीन पर अवैध कब्जा शुरू कर देते हैं।
कोरबा तहसील के ग्राम रोकबहरी के स्थानीय ब्यक्ति भागवत प्रसाद साहू ने गाँव के मतदान केंद्र के पास खाली पड़े शासकीय जमीन को बलपूर्वक अवैध कब्जा कर रहा है! पहले भी इसके द्वारा उस जमीन को अवैध कब्जा करने का प्रयास किया गया था स्थानीय लोगों ने जिसकी शिकायत अनुविभागिय अधिकारी राजस्व कोरबा से किया था जिस पर तत्कालीन हल्का पटवारी द्वारा मौका पर जा जांच पड़ताल किया गया और अवैध कब्जा धारी भागवत प्रसाद साहू को शासकीय जमीन पर अवैध कब्जा करने से मना किया गया था और उसके द्वारा कर रहे निर्माण कार्य को रोकवाया गया था लेकिन फिर से उसी जमीन पर उसके द्वारा बलपूर्वक अवैध कब्जा किया जा रहा है!
